{"_id":"690110a0f6d7ae03c2000bdd","slug":"threatened-to-pay-back-loan-businessman-commits-suicide-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118868-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कर्ज लौटाने की मांग पर धमकी से परेशान कारोबारी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कर्ज लौटाने की मांग पर धमकी से परेशान कारोबारी ने दी जान
विज्ञापन
चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के गोपीखेड़ा गांव में एक व्यापारी ने कर्ज लौटाने की मांग पर लगातार धमकियों और मानसिक दबाव से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेंद्र सिंह गैलपुर गांव का निवासी था और रोड़ी क्रशर व सीमेंट का कारोबार करता था। 27 अक्तूबर को उसके चाचा इंद्र सिंह को सूचना मिली कि सुरेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजन उसे तुरंत फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी कन्हैया ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने मृतक के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र और एक सुसाइड नोट सौंपा। इसमें सुरेंद्र ने लिखा कि उसकी मौत के पीछे मोहना गांव निवासी जोगिंदर जिम्मेदार है, जिसने उससे बीते वर्ष धान खरीद के समय 22 लाख रुपये उधार लिए थे। ब्याज सहित यह राशि 30 लाख रुपये हो गई थी। सुसाइड नोट के मुताबिक, जोगिंदर ने दो बार में तीन लाख और दो लाख रुपये भी दो प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। जब सुरेंद्र ने बार-बार पैसे मांगे, तो जोगिंदर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं, कारना गांव के नवीन, मोहित और संदीप नामक युवक भी लगातार उस पर नया कर्ज देने का दबाव बना रहे थे और उसकी उधारी बंद करा दी थी।
विज्ञापन
सुरेंद्र ने अपने अंतिम संदेश में लिखा कि आरोपी उसके परिवार को 34 लाख रुपये लौटाएं और कानून उन्हें सख्त सजा दे। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के चाचा इंद्र सिंह की शिकायत व सुसाइड नोट के आधार पर जोगिंदर, नवीन, मोहित और संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब चारों आरोपियों की तलाश कर रही है।