{"_id":"6830c1d1cff6057e9b000034","slug":"those-running-illegal-meat-shops-are-now-changing-their-business-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-43866-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध मीट की दुकान चलाने वाले अब बदल रहे व्यवसाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध मीट की दुकान चलाने वाले अब बदल रहे व्यवसाय
विज्ञापन
106 दुकानें की गईं थी सील, कई दुकानदारों ने जुर्माना भरकर दूसरा व्यवसाय करने के लिए सीलिंग हटाने की मांग की
संदीप वर्मा
फरीदाबाद। नगर निगम के स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन कर चल रहीं जिले की 106 मीट की दुकानों पर कार्रवाई की गई थी। अभियान के तहत खुले में रखे मीट आदि पर नकेल कसते हुए इनकी दुकानों को सील कर दिया गया था। अब दुकानदारों ने जुर्माना भरकर दूसरा व्यवसाय करने के लिए सीलिंग हटाने की मांग की है।
फरीदाबाद में दिसंबर में वायु प्रदूषण के साथ-साथ प्रतिबंधित पॉलीथिन, अवैध रूप से चल रही भट्टियां, कूड़ा फेंकने, कूड़ा जलाने, स्वास्थ्य के लिए खराब खुले में चल रही मीट दुकानों, सड़क पर फैली निर्माण सामग्री आदि पर कार्रवाई शुरू की थी। दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक चले अभियान में 3000 से अधिक लोगों के चालान किए गए थे।
इस कार्रवाई में खुले में बेचे जा रहे मीट पर कार्रवाई करते हुए 106 मीट की दुकानों को सील किया गया था। निगम की ओर से इन पर जुर्माना भी लगाया गया था। सीलिंग की कार्रवाई के बाद से इन दुकानदारों को व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ रहा था। अब सील हुई दुकानों के मालिक निगम में जुर्माना भर रहे हैं। साथ ही दूसरा व्यवसाय करने का शपथ पत्र दिया है। निगम की ओर से शपथ पत्र लेकर इन दुकानों को दोबारा से नियमों के अनुसार अन्य व्यवसाय करने की इजाजत दी जा रही है। अब तक 7 दुकानदारों ने 2000 रुपये जुर्माना भरकर इसके लिए आवेदन किया है। इन दुकानदारों की पहल के बाद बड़ी संख्या में अन्य दुकानदार भी अब जुर्माना भरकर दूसरा व्यवसाय करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
शपथपत्र के बाद भी खुले में मीट बेचा तो मामला होगा दर्ज
दुकानदारों ने निगम में नियमों के साथ दूसरा व्यवसाय करने का शपथ पत्र दिया है। निगम की ओर से उन्हें चेतावनी भी दी गई है कि यदि शपथ पत्र देने के बाद नियम और शर्तों का उल्लंघन किया गया तो ऐसे दुकानदारों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -
खुले में मीट बेचने आदि नियमों का उल्लंघन करने पर इन दुकानदारों पर कार्रवाई की गई थी। इनमें से 7 दुकानदारों ने जुर्माना राशि भरकर अब नियमों का उल्लंघन न करने का शपथ पत्र दिया है। इस पर नियम के अनुसार सीलिंग हटाकर इन्हें व्यवसाय करने की छूट दी जा रही है। यदि दोबारा से नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- हितेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम