फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   third face corona vaccination starts

आज से आमजन करा सकेंगे कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण

Sun, 28 Feb 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
third face corona vaccination starts
फरीदाबाद। जिले में रहने वाले बुजुर्ग (60 वर्षीय) और 45 से 59 वर्षीय बीमार लोग सोमवार से कोरोना बचाव का टीकाकरण करा सकेंगे। सोमवार को दस केंद्रों पर टीकाकरण की शुरुआत होगी। इसमें पांच सरकारी मेडिकल केंद्र और पांच निजी मेडिकल केंद्र शामिल किए गए हैं। इनमें एफआरयू-1, 2, बल्लभगढ़, तिगांव, मेडिकल कॉलेज में सरकारी स्तर पर टीकाकरण होगा। निजी स्तर पर सुप्रीम अस्पताल, क्यूआरजी, फोर्टिस, सर्वोदय व एशियन अस्पताल में टीकाकरण शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के लगभग 4 लाख 15 हजार लोगों को टीके लगाए जाने हैं। इनमें 60 साल की उम्र से अधिक लगभग 3 लाख 60 हजार लोग हैं। वहीं, 45 से 59 के 55 हजार ऐसे लोग हैं जो किसी न किसी दीर्घकालीन बीमारी से पीड़ित हैं। यह सभी टीकाकरण के लिए सोमवार से योग्य होंगे।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे से शुरू होगा पंजीकरण:
टीकाकरण नोडल अधिकारी लोग डॉ रमेश ने बताया कि को-विन 2.0 ऐप या आरोग्य सेतु एप के माध्यम से या फिर टीकाकरण केंद्र पर आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बुजुर्ग आशा वर्कर की मदद से पंजीकरण करा सकते हैं। आशा घर पर जाकर उनका पंजीकरण कर सकती हैं। सोमवार सुबह 9 बजे से आमजन के लिए टीकाकरण पंजीकरण सुविधा व टीकाकरण शुरू हो जाएगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सोमवार दोपहर 3 बजे टीकाकरण की औपचारिक शुरूआत करेंगे। सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण निशुल्क होगा। वहीं, निजी केंद्रों पर 250 रूपये की एवज में टीकाकरण कराया जा सकेगा। इसमें 150 रूपये वैक्सीन डोज के होंगे जबकि सौ रुपये सेवा शुल्क के तय किए गए हैं।
विज्ञापन

10 लोगों में मिला संक्रमण, 11 स्वस्थ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रणदीप पुनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी माह में 775 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की। फरवरी में कुल 217 नए मामले मिले। हर दिन औसतन सात नए मामले मिल रहे हैं। जनवरी में 12 और फरवरी में दो मौतें हुई हैं। मरीजों का रिकवरी रेट भी 99 प्रतिशत बना हुआ है। इस समय जिले में कोई भी मरीज ऑक्सीजन व वेंटीलेटर स्पोर्ट पर नहीं हैं। अभी भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। रविवार को जिले में 10 नए मामले मिले, 11 स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed