{"_id":"624ae84e3545f370297a8a8e","slug":"third-accused-arrested-in-wife-murder-husband-case-faridabad-faridabad-news-noi6408789108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के प्रयास में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति पर गोली चलाने के मामले में शामिल तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के अमेठी निवासी सुल्तान के रूप में हुई। फिलहाल, पदमनगर में रह रहा था।
खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के बुढ़ैना गांव निवासी सुरेश (बदला हुआ नाम ) को करीब 10 दिन पहले उसकी पत्नी के प्रेमी ने सिर में गोली मार दी थी। सुरेश ने बताया कि उसकी पत्नी और आरोपी मोनू के नाजायज संबंध हैं। इस कारण मोनू ने उसे मारने का प्रयास किया था। 25 मार्च की रात करीब 9 बजे तिगांव रोड पर दो बाइक सवारों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसे छूकर निकल गई। इसी रात करीब 1 बजे मोनू ने सुरेश के घर जाकर उसके सिर पर तमंचा तान दिया। आरोपी ने कहा कि यदि वह उसके और उसकी प्रेमिका के बीच आएगा तो जान से मार देगा। विरोध करने पर मोनू ने उसके सिर में गोली मार दी। हालांकि, डॉक्टरों ने सुरेश को बचा लिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास, अवैध हथियार के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी पत्नी व मोनू को गिरफ्तार कर एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किए थे।
आरोपी को वाहन चोरी में किया था गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच-85 ने आरोपी सुल्तान को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान आरोपी ने गोली चलाने की बात भी कबूल ली। क्राइम ब्रांच ने खेड़ी पुल थाने से जांच अधिकारी को बुलाकर घटना के बारे में पूछताछ की। इस पर मामला खुल गया। सुल्तान ने बताया कि उसकी दोस्ती मोनू के साथ तीन-चार दिन पहले ही हुई थी। आरोपी के खिलाफ इससे पहले चोरी के तहत दो मामले दर्ज हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने ओल्ड पुलिस थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।