फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thieves targeted three shops, stealing two to thousands of rupees

फरीदाबाद: तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, दो से हजारों रुपये की चोरी

Mon, 13 Feb 2023 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted three shops, stealing two to thousands of rupees
- एक दुकान का नहीं तोड़ पाए शटर, सीसीटीवी फुटेज की होगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मुख्य बाजार में स्थित दो कपड़ों की दुकान से चोरों ने हजारों रुपये चुरा लिए। इसके अलावा एक अन्य दुकान में चोरी करने की कोशिश की गई, लेकिन दुकान के शटर को तोड़ नहीं पाए। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बल्लभगढ़ निवासी जुबेर कुरैशी ने बताया कि बल्लभगढ़ मुख्य बाजार में डाकघर के पास मन्नत कपड़ों की दुकान है। रविवार की रात करीब 9 बजे दुकान को बंद करके वह अपने घर गए थे। तभी सुबह उनको सूचना मिली की कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और दुकान में चोरी हो गई है। सूचना मिलने के बाद जब वह वापस आए तो उन्होंने पाया कि दुकान के गल्ले में रखे 35 हजार रुपये व दान पेटी से करीब 12 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। वहीं उनकी दुकान के पास लक्ष्मी की कपड़ों की दुकान है। उस दुकान के गल्ले से भी करीब 7 हजार रुपये चोरी हो गए। अग्रसेन चौकी इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

तीन साल बाद दोबारा हुई चोरी
जुबेर कुरैशी ने बताया कि करीब तीन साल पहले कोरोना काल में उनकी दुकान में चोरी हुई थी। उस दौरान चोर उनकी दुकान में रखा सभी माल चोरी करके ले गए। उस दौरान भी उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नमकीन की दुकान का नहीं टूटा शटर
तुलसी ने बताया कि मुख्य बाजार में तुलसी नमकीन भंडार की दुकान है। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान को बंद करके अपने घर को चले गए। उनके पड़ोसी सुबह घूमने के लिए जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि उनकी दुकान का शटर थोड़ा सा खुला हुआ है। सूचना मिलने के बाद जब वह दुकान पर आए तो पाया कि चोरों के द्वारा दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश की गई। दुकान से कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed