फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thief jumped from the roof on the noise of the woman, death,

महिला के शोर मचाने पर छत से कूदा चोर, मौत, एनआईटी-एक में चोरी के इरादे से पहुंचे थे तीन युवक

Wed, 02 Feb 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Thief jumped from the roof on the noise of the woman, death,
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल शवगृह के बाहर गमगीन मृतक सोनू के परिजन । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। एनआईटी-एक में महिला के शोर मचाने पर छत से कूद कर भाग रहे एक चोर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसके एक साथी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि, एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहा। कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

डबुआ गांव निवासी मुकेश त्यागी पत्नी सियाराम एनआईटी-एक के एच ब्लॉक में मकान की पांचवीं मंजिल पर किराए पर बेटे के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 11.30 बजे कमरे में थीं। इसी दौरान छत पर कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। वह कमरे से निकलकर छत पर पहुंची तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और तीन युवक खड़े हैं। मुकेश को देखकर आरोपी धक्का देकर दूसरे मकान की तीसरी मंजिल से कूद कर भागने लगे। इसी दौरान मकान नंबर 41 और 42 के बीच की गली में एक युवक गिर गया। इसमें उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे को मौके पर पहुंचे लोगों ने पकड़ लिया। उनका तीसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ के संजय कॉलोनी निवासी समीर के रूप में की गई। वहीं, छत से गिरकर मरने वाले की शिनाख्त सोनू के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक मृतक फरार हुए आरोपी साहिल का चचेरा भाई था। तीनों संजय कॉलोनी में रहते थे।
विज्ञापन

चोरी के मामले में जेल जा चुका है आरोपी, नशे के आदी थे तीनों
पकड़ा गया आरोपी समीर चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक तीनों नशे के आदी थे। परिजनों के मुताबिक वह इधर-उधर घूमकर आवारागर्दी करते थे। समझाने के बाद भी वह नहीं मानते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी समीर को अदालत में पेश किया है। आरोपी साहिल की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed