{"_id":"679919d8eab83d161b0a70b2","slug":"there-will-be-no-waterlogging-in-old-faridabad-and-mevla-maharajpur-underpass-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-37204-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद और मेवला महाराजपुर अंडरपास में नहीं होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद और मेवला महाराजपुर अंडरपास में नहीं होगा जलभराव
विज्ञापन
5.50 करोड़ की लागत से रेलवे बनाएगा शेड, एक सप्ताह में मेवला अंडरपास पर काम होगा शुरू
संदीप वर्मा
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर रेलवे उत्तर भारत का सबसे चौड़ा और अलग डिजाइन का शेड बनाएगा। इस अंडरपास पर एनआईटी की ओर टी-आकार में शेड बनाया जाएगा। तिराहे पर एक डोम बनाकर तीनों ओर शेड बनाया जाएगा। एक स्थान पर यह करीब 38 फीट चौड़ा होगा। ओल्ड फरीदाबाद और मेवला महाराजपुर अंडरपास पर शेड के निर्माण के लिए निविदा के बाद एजेंसी का चयन कर लिया गया है। एक सप्ताह में मेवला में कार्य शुरू हो जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद बारिश का पानी अंडरपास के बजाए दीवारों के दूसरी तरफ जाएगा।
फरीदाबाद में सितंबर-2024 में मानसून की बारिश के बाद 10 फीट तक ओल्ड फरीदाबाद में जलभराव हो गया था। इस दौरान दो बैंक कर्मियों की कार समेत डूबने से जान चली गई थी। इसके बाद अंडरपास पर जलभराव से निपटने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से कवायद शुरू की गई। जलभराव रोकने के लिए रेलवे ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और मेवला महाराजपुर अंडरपास पर शेड बनवा रहा है। दोनों अंडरपास के लिए निविदा निकालकर एजेंसी नियुक्त कर दी गई है। मेवला महाराजपुर रेलवे अंडरपास में एक सप्ताह में शेड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास पर लगभग 15 दिनों में कार्य शुरू होगा। कार्य शुरू करने के तीन माह में शेड बनकर तैयार होगा। दोनों अंडरपास पर कुल 5.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
-- -
एनआईटी की ओर ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर टी-आकार का शेड बनेगा
ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास पर दोनों ओर शेड बनाए जाएंगे। शेड से पानी दीवार से दूसरी ओर जाएगा और जलभराव से बचाव होगा। यहां पर कुल 500 मीटर शेड बनाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर 200 मीटर सीधा बनेगा। दूसरी ओर, एनआईटी की ओर अंडरपास पर तिराहा है। यहां पर टी-आकार का शेड बनाया जाएगा। यह तीन सौ मीटर लंबाई का होगा। इसमें तिराहे पर डोम बनाकर शेड बनाया जाएगा। इस स्थान पर शेड करीब 38 फुट चौड़ा होगा। यह उत्तर भारत में अपनी तरह का सबसे चौड़ा और अनोखी डिजाइन का शेड बनाया जाएगा। इसका डिजाइन अनुमोदन के लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों तक गया है। यहां से अनुमति के बाद माना जा रहा है अगले 15 दिनों में कार्य शुरू किया जा सकेगा। इसपर लगभग तीन करोड़ 30 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
-- -
मेवला महाराजपुर अंडरपास पर 390 मीटर बनेगा शेड
रेलवे मेवला महाराजपुर अंडरपास पर लगभग 390 मीटर शेड बनाएगा। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की ओर 210 मीटर शेड बनेगा। दूसरी तरफ मेवला महाराजपुर गांव की ओर 180 मीटर सीधा शेड बनाया जाएगा। इसपर करीब दो करोड़ 20 लाख रुपये की लागत आएगी।
-- -
अंडरपास पर एफएमडीए ड्रेनेज लाइन बिछाएगा
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव रोकने के लिए एफएमडीए ड्रेनेज लाइन बिछाएगा। एफएमडीए के मुख्य अभियंता विशाल बंसल ने बताया कि इसे आगे मुख्य ड्रेनेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके आगे सीवरेज लाइन की सफाई कराई जाएगी। फरवरी में इसका कार्य शुरू किया जा सकता है। मई से पूर्व इसे कार्य पूरा किया जाना है।