फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be no problem of waterlogging in government schools, the department has made preparations

Faridabad News: सरकारी स्कूलों में नहीं होगी जलभराव की समस्या, विभाग ने की तैयारी

Tue, 15 Jul 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
There will be no problem of waterlogging in government schools, the department has made preparations
विज्ञापन

वर्षा जल संग्रहण प्रणाली होगी दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के कई सरकारी स्कूलों में हर साल मानसून के दौरान मैदानों और कक्षाओं में पानी भर जाता है, जिससे स्कूलों को बंद करना तक पड़ता है। स्कूल में कई जगहों पर जलभराव से मच्छरों का प्रकोप और बिजली के तारों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। अब शिक्षा विभाग ने इस समस्या से स्थायी समाधान की ओर कदम बढ़ाया है।

इस बार शिक्षा विभाग ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सभी सरकारी स्कूलों से उनकी वर्षा जल संचयन प्रणाली की स्थिति की जानकारी मांगी गई है। जिन स्कूलों में यह प्रणाली खराब है या है ही नहीं, वहां इसे सुधारने या नया सिस्टम लगाने के लिए विभाग बजट जारी करेगा।
विज्ञापन


एनआईटी, बल्लभगढ़, इस्माइलपुर, सारन, मुजेसर, इंदिरा कॉलोनी जैसे क्षेत्रों के कई स्कूल जलभराव से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। विभाग का कहना है कि अगले 20 दिनों के भीतर मरम्मत और सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत स्कूलों की छतों और नालियों की सफाई भी कराई जा रही है, ताकि पानी जमा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हमारा उद्देश्य सिर्फ जलभराव रोकना नहीं, बल्कि बारिश के पानी को संरक्षित करना भी है। इससे भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित नहीं होगी। इस पहल से न सिर्फ स्कूलों में साफ-सुथरा वातावरण बनेगा, बल्कि छात्रों और स्टाफ को भी सुरक्षित और बेहतर माहौल। - महेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed