फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be many renovations in the Surajkund fair complex, more than two crore rupees will be spent.

Faridabad News: सूरजकुंड मेला परिसर में होंगे कई बलदाव, दो करोड़ से अधिक होंगे खर्च

Fri, 31 Oct 2025 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
There will be many renovations in the Surajkund fair complex, more than two crore rupees will be spent.
इस बार 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा मेला, हरियाणा पर्यटन निगम ने तैयारी शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन निगम ने अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूरजकुंड मेला आगामी 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। निगम ने इस बार मेला परिसर में कई बदलाव करने की योजना बनाई है, जिन पर करीब दो करोड़ सात लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी देश-विदेश से कलाकार और हस्तशिल्पी इसमें शिरकत करेंगे। मेले की चौपाल पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को अब पोशाक बदलने के लिए टेंट का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। निगम परिसर में दो ग्रीन रूम और पैंट्री तैयार करवाएगा, जिन पर 26.79 लाख रुपये खर्च होंगे। इनमें से एक ग्रीन रूम महिला और दूसरा पुरुष कलाकारों के लिए होगा।

मनोरंजन पार्क का होगा विस्तार

हर साल मेले में बड़ी संख्या में पर्यटक मनोरंजन पार्क का आनंद लेते हैं। भीड़ को देखते हुए इस बार इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। दिल्ली गेट के पास स्थित क्षेत्र को भी पार्क में शामिल किया जाएगा। इसकी चहारदीवारी सहित अन्य निर्माण कार्यों पर 24.21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


127 हट्स होंगे स्थायी

हस्तशिल्पियों की सुविधा के लिए इस बार मेला परिसर की 127 अस्थायी हट्स को स्थायी किया जाएगा। बारिश या खराब मौसम में खुले में लगे स्टॉल के सामान के नुकसान की समस्या अब खत्म होगी। इस कार्य पर 96.48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगाई-पुताई और मरम्मत पर 81 लाख रुपये

निगम ने परिसर की रंगाई-पुताई, शौचालय की मरम्मत, आरसीसी कॉलम निर्माण और चित्रकारी आदि कार्यों के लिए भी 81.71 लाख रुपये के टेंडर जारी किए हैं।

इस बार मेला जनवरी में लगेगा

पिछले वर्ष मेला सात फरवरी से शुरू हुआ था, लेकिन इस बार इसे जनवरी में आयोजित किया जा रहा है। फरवरी में बढ़ती गर्मी और अन्य राज्यों में होने वाले महोत्सवों जैसे ताज महोत्सव के कारण हस्तशिल्पियों की व्यस्तता बढ़ जाती है। ऐसे में उन्हें बेहतर अवसर देने के लिए मेले की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

दो थीम राज्य और कंट्री पार्टनर की तैयारी

पिछले वर्ष ओडिशा और मध्य प्रदेश को थीम राज्य बनाया गया था, जबकि ब्रिक्स देशों को कंट्री पार्टनर के रूप में जोड़ा गया था। इस बार भी दो राज्यों को थीम राज्य बनाने पर विचार चल रहा है। इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।


नवंबर में मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा

सूरजकुंड मेला के नोडल अधिकारी हरविंदर यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हमारा प्रयास है कि नवंबर में ही सभी निर्माण और मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएं। इस बार पर्यटकों को मेले में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। जल्द ही थीम राज्य और कंट्री पार्टनर देशों की घोषणा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed