{"_id":"6ac40365c06ddeaae10469b3","slug":"there-will-be-digital-monitoring-of-teacher-training-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81879-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शिक्षकों के प्रशिक्षण की होगी डिजिटल निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शिक्षकों के प्रशिक्षण की होगी डिजिटल निगरानी
विज्ञापन
शिक्षकों की उपस्थिति से लेकर प्री और पोस्ट टेस्ट पर रहेगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में निपुण अभियान के तहत शिक्षकों के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षकों को दी जाने वाली ट्रेनिंग की निगरानी इस बार अब ऑनलाइन की जाएगी। ट्रेनिंग से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाओं को निपुण हरियाणा ब्लॉक डैशबोर्ड पर दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।
इसके लिए सभी ब्लॉक मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग शुरू होने से पहले संबंधित ब्लॉक डैशबोर्ड पर बैच बनाकर उसका शेड्यूल तैयार करना होगा। इसके बाद प्रशिक्षण के दौरान तय समय पर शिक्षकों की उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। सुबह की उपस्थिति सुबह 8 से 9 बजे और दोपहर की उपस्थिति 2:30 से 3:30 बजे के बीच दर्ज करनी होगी। इसके अलावा शिक्षकों की विषयवार तैयारी जांचने के लिए प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट भी कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित बैच के अनुसार दोनों टेस्ट को डैशबोर्ड पर एक्टिवेट करना होगा। टेस्ट एक्टिवेट होने के बाद ही शिक्षक उसे दे सकेंगे। सभी सवालों का जवाब देना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था से विभाग को प्रशिक्षण में शिक्षकों की भागीदारी और प्रशिक्षण के बाद उनकी समझ में हुए बदलाव की जानकारी मिल सकेगी।