फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be a fine for serving food to stray dogs

Faridabad News: लावारिस कुत्तों को इधर-उधर खाना परोसने पर देना होगा जुर्माना

Thu, 13 Jun 2024 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
There will be a fine for serving food to stray dogs
प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को फीडिंग प्वाइंट पर ही खिलाना होगा खाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी की आरडब्ल्यूए ने फीडिंग प्वाइंट के अलावा लावारिस कुत्तों को इधर-उधर खाना परोसने पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। पहली बार में एक हजार, दूसरी बार में पांच हजार और तीसरी बार में 10,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में देर रात आरडब्ल्यूए की बैठक हुई।
प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई बार लावारिस कुत्ते गाड़ियों की चपेट में आ जाते हैं। सोसाइटी में फीडिंग प्वाइंट होने के बाद भी निवासी पार्क, टावरों के आस-पास और बेसमेंट सहित अन्य हिस्सों में लावारिस कुत्तों को खाना परोसते हैं। सड़क पर खाना खिलाने के कारण कई बार कुत्ते गाड़ियों के आगे आकर घायल हो जाते हैं। ऐसे में आपसी बातचीत के लिए बुधवार देर रात एक बैठक की गई। बैठक के लिए दो दिन पहले पशु प्रेमियों सहित अन्य लोगों को मैसेज, ईमेल, नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर और माई गेट एप के माध्यम से सूचित किया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि इस बैठक में कोई भी पशु प्रेमी शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

तीसरी बार में 10,000 का लगेगा जुर्माना
आरडब्ल्यूए उप प्रधान रमणीक चहल सहित अन्य ने बताया कि सोसाइटी में हुई बैठक में पशु प्रेमी अपनी बात रखने के लिए क्लब में नहीं पहुंचे। इसके अलावा किसी ने भी फोन या मैसेज के माध्यम से भी संपर्क व सुझाव नहीं दिया। ऐसे में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों ने आपसी सहमति से कुछ नियम बनाए हैं। इसके तहत सोसाइटी में फीडिंग प्वाइंट के अलावा सड़क, पार्क, टावरों के आस-पास और बेसमेंट लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने पर पहली बार में 1000 रुपये, दूसरी बार में 5000 और तीसरी बार में 10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। सोसाइटी में इधर-उधर खाना खिलाने वाले लोगों का वीडियो और फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed