{"_id":"61d5d7cfb953d65cc356b355","slug":"there-was-enthusiasm-among-teenagers-for-vaccination-in-hospital-school-even-in-rain-faridabad-news-noi625341349","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी अस्पताल-स्कूल में टीकाकरण के लिए किशोरों में रहा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी अस्पताल-स्कूल में टीकाकरण के लिए किशोरों में रहा उत्साह
विज्ञापन
There was enthusiasm among teenagers for vaccination in hospital-school even in rain
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के गहराते संकट के कारण बुधवार को स्कूलों में ही 15 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों के टीकाकरण की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आठ टीमें फील्ड में उतारी गई।
सोमवार से 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों का टीकाकरण शुरू हो गया है। बुधवार से यह व्यवस्था स्कूलों में भी कर दी गई। इस बीच विद्यार्थी स्कूल व आस-पास के टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन की पहली डोज लेने पहुंचे। एनआईटी स्थित तिकोना पार्क राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हो गया। सुबह से मौसम खराब होने के कारण छात्र व स्वास्थ्य विभाग की टीम को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि इससे किशोरों के उत्साह पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। एनआईटी-5 स्थित कन्या विद्यालय में भी बुधवार को टीकाकरण हुआ। छात्राओं ने टीकाकरण में उत्साह दिखाया। ग्यारहवीं कक्षा के छात्र सुरेश ने बताया कि वह सोमवार को टीकाकरण के लिए किसी केंद्र पर नहीं गया। टीकाकरण से डर रहा था। हालांकि बुधवार को जब स्कूल में टीकाकरण शुरु हुआ तो वह अपने सहपाठियों संग टीकाकरण के लिए पहुंचा।
30 हजार लोगों ने कराया टीकाकरण
फरीदाबाद। जिले में 30 हजार से अधिक लोगों ने बुधवार को टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को कुल 21724 लोगों ने सरकारी केंद्रों में टीकाकरण कराया। इसी तरह 203 लोगों ने निजी केंद्रों कोविड रोधी वैक्सीन की पहली डोज ली। कुल 8441 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। बुधवार को जिले में कुल 30,059 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। निजी संस्थानों में पहली व दूसरी डोज लेने वालों की कुल संख्या 319 रही।