फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There was a crowd in the temples on the first day of Navratri, prayers were offered and blessings were received.

Faridabad News: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में रही भीड़, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Fri, 04 Oct 2024 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd in the temples on the first day of Navratri, prayers were offered and blessings were received.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गए हैं। जिसके चलते शहर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में जुटी रही और लंबी लाइनें लगी रहीं। आदिशक्ति मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माता को चुनरी और शृंगार का सामान अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने सुबह के समय अपने घरों में कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना की और फिर मंदिरों का रुख किया। जिले के कई मंदिरों में देर रात तक चौकी का आयोजन किया गया।
----

लाल रंग के कपड़ों को पहन की पूजा -अर्चना
पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन लाल रंग के कपड़े पहन कर पूजा अर्चना करना शुभ होता है। इसलिए मंदिर में सभी भक्त पहले दिन लाल रंग के कपडे़ पहन कर आए थे। सभी ने मां की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। वहीं नवरात्र के दूसरे दिन शाही नीले रंग के वस्त्र का इस्तेमाल कर माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं।
विज्ञापन

----


मां वैष्णो देवी मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन

नवरात्रों के पहले दिन मां वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से हवन, यज्ञ और पूजन की शुरुआत हुई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगना शुरू हो गया। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन आरती का शुभारंभ करवाया। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के 9 दिन मंदिर में धूमधाम से हवन यज्ञ और आरती का आयोजन होगा। मंदिर में प्रतिदिन गायक मंडली माता के भजनों से श्रद्धालुओं को आनंदित करेगी। मंदिर में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा बस स्टैंड स्थित सिद्धपीठ श्री काली मंदिर में पहले दिन शाम को आठ बजे माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रोहित कपूर गायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में विशेष पूजा
सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम में प्रथम दिन माता रानी का घट स्थापित किया गया। जिसके बाद पीठाधिपति अनंत विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद् जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने आरती कर सभी को आशीर्वाद एवं प्रसाद दिया।

----

घरों में स्थापित किए कलश

श्रद्धालुओं ने अपने घरों में पूजा के लिए कलश स्थापित करके पूजा अर्चना की। जिसमें श्रद्धालु गण सुबह से ही पूजा सामग्री सिद्धि, सिंदूर, पंच सत्त, पंच रत्न, चंदन माला, चुनरी, चूड़ियां, धूप, हवन सामग्री,धूप, देशी घी आदि की खरीदारी और फूल व आम के पत्ते जुटाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed