{"_id":"61278e228ebc3e7a2864b0b2","slug":"there-is-water-problem-for-two-years-when-will-it-end-faridabad-news-noi601093870","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से है पानी की परेशानी, आखिर कब खत्म होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से है पानी की परेशानी, आखिर कब खत्म होगी
विज्ञापन
फरीदाबाद एसजीएम नगर की महिलाएं पीने के पानी की समस्या को लेकर निगमायुक्त को ज्ञापन देने पहुची ।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर स्थित गली नंबर-4 में दो साल से पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार स्थानीय लोग समस्या को लेकर निगमायुक्त व अन्य अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन, कोई समाधान नहीं होता। परेशान महिलाओं ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, आखिर कब इस परेशानी का अंत होगा। मुख्य अभियंता रामजी लाल को ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की।
लोगों ने बताया कि गली नंबर-4 में लगभग 50 मकान हैं। यहां लगा ट्यूबवेल एक साल से खराब है। रेनीवेल की लाइन बंद पड़ी हुई है। पार्षद संदीप भारद्वाज को कई बार शिकायत कर चुकी हैं। वहीं, विधायक सीमा त्रिखा को भी अवगत कराया है। इसके बावजूद परेशानी दूर नहीं हुई। नगर निगम अधिकारी लोगों की समस्या पर गंभीर से कार्य नहीं करते। इस कारण लोगों पानी की समस्या से जूझ रहे है। प्राइवेट टैंकरों से खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। इससे लोग काफी परेशान है।
महिलाओं की शिकायत पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। इसके लिए कार्यकारी अभियंता को आदेश जारी कर दिए गए हैं। ट्यूबवेल की जांच कराई जाएगी और उसे ठीक करवाया जाएगा। रेनीवेल लाइन को भी ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
- रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम