{"_id":"68c30b89996c3e8a0103287e","slug":"there-is-no-water-in-water-coolers-in-bk-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51160-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में वाटर कूलरों में नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में वाटर कूलरों में नहीं आ रहा पानी
विज्ञापन
मरीजों को दुकान से बोतलें खरीदकर चलाना पड़ रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। बृहस्पतिवार को अस्पताल के किसी भी वाटर कूलर में पानी नहीं आ रहा था। इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ रही है। पूरे अस्पताल में पानी न होने को लेकर प्रबंधन बेखबर था। आपातकालीन विभाग में भी गर्मी में मरीज प्यास से व्याकुल नजर आए। इसके कारण मजबूरन मरीजों को बाहर दुकान से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं। पूरे दिन में मरीजों ने लगभग छह से सात पानी की बोतलें खरीदीं। अस्पताल में संजय कॉलोनी से पहुंचे कबीर ने बताया कि कई दिनों से वाटर कूलर में पानी नहीं आ रहा है।
बीके अस्पताल में कुल पांच वाटर कूलर हैं। किसी भी वाटर कूल में पानी नहीं था। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी गई। देर शाम तक ग्राउंड फ्लोर पर एक वाटर कूलर में पानी चालू कराया गया। एसएमओ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि शिकायत के बाद समस्या का समाधान कर दिया गया था। बाकी जगह भी जल्द पानी चालू कर दिया जाएगा।