{"_id":"612e35128ebc3e327e44ac50","slug":"there-is-no-less-enthusiasm-even-in-the-rain-15697-got-the-vaccine-faridabad-news-noi6019670127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी उत्साह कम नहीं, 15697 ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी उत्साह कम नहीं, 15697 ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पचास सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को टीकाकरण की सुविधा रही। हालांकि, दिनभर बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और यातायात की समस्या बनी रही। इसके बावजूद सेशन आयोजित किए गए। हालांकि, जोरदार बरसात होने के बाद भी लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह बना रहा। कुल 15 हजार 697 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। वहीं, बीते दो दिनों तक जिले में टीकाकरण पर लगाम लगी रही।
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 50 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए। इस दौरान निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण जारी रहा। इस दौरान शहर में जोरदार बरसात होती रही, लेकिन वैक्सीन लगवाने वालों ने आना कम नहीं किया। भीड़ लगातार बनी रही। बीते 24 घंटों में जिले में 15697 लोगों को कोरोनारोधी टीकाकरण कराया। इनमें से 1096 टीके निजी अस्पतालों में लगाए गए। वहीं, 14601 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि मंगलवार को 18 से 44 साल तक की उम्र के 12539 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के 3158 लोगों को टीकाकरण कराया।
आज 36 सरकारी केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
बुधवार को जिले में 36 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, 13 निजी अस्पतालों में होगा। सभी केंद्र पर कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।