फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Theft of five lakhs at businessman's house

Faridabad News: कारोबारी के घर पांच लाख की चोरी

Mon, 21 Sep 2026 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Theft of five lakhs at businessman's house
फरीदाबाद। पॉश इलाके सेक्टर-17 में कारोबारी के घर से अज्ञात चोरों ने पांच लाख रुपये मूल्य की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए हैं। वारदात के समय पीड़ित प्रथम तल पर सो रहे थे, जबकि उनका बेटा नीचे के कमरे में था। जिस कमरे में चोरी हुई, वह खाली था। सुबह उठने पर मुख्य गेट, बेडरूम के दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन


पीड़ित विकास अग्रवाल ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात करीब 2:42 बजे हाथ में लोहे के औजार और चेहरे पर मास्क लगाए पांच नकाबपोश मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसते दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने ई-साक्ष्य ऐप पर वीडियो अपलोड कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि विकास अग्रवाल की शिकायत पर 20 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed