{"_id":"6aa83c3671c2ede08e077328","slug":"theft-at-ice-factory-five-accused-including-a-woman-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79990-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बर्फ की फैक्ट्री में चोरी, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बर्फ की फैक्ट्री में चोरी, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फैक्ट्री कई दिन से बंद थी, फायदा उठाकर दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-दो स्थित बर्फ की फैक्ट्री से सामान चोरी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने महिला कबाड़ी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विनय, रवि, राकेश, विष्णु और एक महिला के रूप में हुई है। आरोपियों ने फैक्ट्री कई दिन से बंद होने का फायदा उठाकर 9 सितंबर की रात दीवार फांदकर चोरी की थी।
एनआईटी-पांच निवासी फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि एनआईटी-दो स्थित उसकी बर्फ की फैक्ट्री से चार मोटर, तांबे का तार और लोहे का अन्य सामान चोरी हो गया। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चार आरोपियों ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं और उन्हें जानकारी थी कि फैक्ट्री काफी दिनों से बंद है। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने चोरी की। चोरी किया सामान उन्होंने महिला कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला कबाड़ी से दो किलो 850 ग्राम तांबे का तार बरामद की है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।