फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The youth was attacked with an axe, injured

Faridabad News: युवक पर फरसे से किया हमला, घायल

Thu, 05 Jun 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The youth was attacked with an axe, injured
गांव पन्हेड़ा कला का मामला, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव पन्हेड़ा कला में रहने वाले युवक पर पड़ोस में रहने वाले परिवार ने फरसे से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पन्हेड़ा कला निवासी राहुल कर्दम ने बताया कि वह परिवार सहित गांव में रहता है। शाम को परिवार के साथ घर पर ही बैठा था, तभी पता चला कि पड़ोस में रहने वाले हुक्मी, नारायण, सीसवती, सुमन व जनक उनके परिवार के साथ झगड़ा करने की तैयारी में बैठे हैं। कुछ समय के बाद सभी आरोपी उनके घर पर आ गए और नारायण ने फरसे से उनके सिर पर हमला कर दिया। जिसके चलते गंभीर चोट आई। उसके बाद आरोपी ने उनके परिवार के ऊपर लाठी डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिसमें उनके पिता महेंद्र व परिवार की महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि आरोपियों को फरसा जनक ने दिया है, जिसके घर में कैमरे लगे हुए हैं। उन्होंने पुलिस से गुजारिश की है कि वह उनके कैमरों की जांच करें, ताकि आरोपियों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed