फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The youth of the village had demanded ransom from the former Sarpanch of Panhera Khurd.

Faridabad News: गांव के युवकों ने ही मांगी थी पन्हेड़ा खुर्द के पूर्व सरपंच से फिरौती

Thu, 07 Mar 2024 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
The youth of the village had demanded ransom from the former Sarpanch of Panhera Khurd.
क्राइम ब्रांच 30 ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 18 केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव पन्हेड़ा खुर्द के पूर्व सरपंच से पांच लाख की फिरौती मांगने के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन व उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान गांव पन्हेड़ा खुर्द निवासी दिनेश और हरीश के रूप में हुई है, दोनों सगे भाई हैं। इनके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। आरोपी दिनेश के खिलाफ लूट, चोरी, स्नैचिंग, लड़ाई-झगड़ा, अवैध हथियार इत्यादि धाराओं के तहत 11 और हरीश के खिलाफ 7 केस दर्ज हैं।

आरोपियों ने 21 फरवरी को दो साथियों के साथ मिलकर अपने गांव के पूर्व सरपंच पुष्पेंद्र से पांच लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने दोनों को एक-एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया आरोपी नशेड़ी किस्म के व्यक्ति हैं। पूर्व सरपंच पुष्पेंद्र की गांव में इंटरलॉक टाइल बनाने की फैक्टरी है। अच्छे पैसे ऐंठने के लिए आरोपियों ने पुष्पेंद्र को फोन कर रंगदारी मांगी। पैसे देने से मना करने पर आरोपी उसकी फैक्टरी पर गए और मजदूरों के साथ मारपीट कर हवाई फायर भी किया। इसके बाद एक गोली सरपंच के घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर भी चलाई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed