फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The young man lost the sight of one eye, the DCP handed over the investigation to the SCP

युवक ने खोई एक आंख की रोशनी, डीसीपी ने एसीपी को सौंपी जांच

Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The young man lost the sight of one eye, the DCP handed over the investigation to the SCP
हरकेश की आंखों की रोशनी चली गई। - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। गाड़ी में सवार होकर सगाई समारोह से वापस आ रहे चार दोस्तों पर पुलिस द्वारा हमला करने के मामले में एक युवक की आंखों की रोशनी चली गई है। पीड़ित द्वारा कई दिनों पहले सेक्टर-8 थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को डीसीपी बल्लभगढ़ को शिकायत की गई। डीसीपी में एसीपी को आदेश दिए है कि शिकायत की जांच करें।
विज्ञापन

गांव साहुपुरा निवासी लक्ष्मण ने बताया कि बेटा बीएससी दूसरे वर्ष का छात्र है। 25 मई को अपने दोस्तों के साथ सराय ख्वाजा लग्न सगाई समारोह में गया हुआ था। सगाई समारोह से जब वह घर को वापस आ रहे थे। उन्होंने गाड़ी में गुडईयर चौक स्थित पेट्रोल पंप से तेल डलवाया। तेल डलवाने के बाद गाड़ी सहित थोड़ी आगे जाकर सड़क के किनारे खड़े होकर आपस में बात करने लगे। वाईएमसीए अंडरपास से होते हुए बल्लभगढ़ वापिस आना था। उसी समय पुलिस की सेक्टर 7 पुलिस चौकी की पीसीआर आई। पुलिस ने लड़कों से पूछा कि यहां क्यों खड़े हो। जिस पर सभी लड़के गाड़ी में बैठकर चल दिए। पुलिस ने उनका पीछा किया। पीछा करते करते पुलिस ने गाड़ी की उलटे हाथ वाली पिछली खिड़की में डंढा मारा और खिड़की का गिलास टूट गया। उसी खिड़की पर हरकेश बैठा हुआ था। गिलास टूट का हरकेश की बाई आंख में गिर गया। पुलिस उन चारों युवकों को पकड़कर सेक्टर 7 पुलिस चौकी ले गई। रात दो बजे लेकर गई और सुबह 6 बजे तक नहीं छोड़ा गया। साथ युवकों के परिजनों को कोई सूचना नहीं दी। 26 मई की सुबह को हरकेश के दोस्त ने सभी को छुड़वाया। जिसके बाद हरकेश को उपचार के लिए सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हरकेश की आंख के दो ऑपरेशन हो चुके है। वहीं तीसरा ऑपरेशन 30 जून को होगा। डॉक्टरों का कहना है कि हरकेश की बाये आंख की रोशनी जाने की संभावना है। अभी हरकेश को सिर्फ एक से दो फुट तक ही दिखाई देता है। लक्ष्मण ने बताया कि इसको लेकर सेक्टर 8 थाने में पुलिस को शिकायत दी लेकिन उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसी वजह से शुक्रवार को डीसीपी बल्लभगढ़ को शिकायत दी है। शिकायत पुलिस चौकी सेक्टर 7 के एएसआई व उनकी टीम के खिलाफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed