{"_id":"678ff8474eb72c35bb02c1dd","slug":"the-work-of-installing-statues-and-grills-at-4-squares-of-the-city-will-be-completed-in-february-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-36834-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरवरी में पूरा हो जाएगा शहर के 4 चौक पर मूर्तियां और ग्रिल लगाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरवरी में पूरा हो जाएगा शहर के 4 चौक पर मूर्तियां और ग्रिल लगाने का काम
विज्ञापन
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से 8.98 करोड़ से किया जा रहा है सौंदर्यीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के चार प्रमुख चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य फरवरी माह तक पूरा हो जाएगा। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) इन चौक का सौंदर्यीकरण कर रहा है। चारों चौक पर मूर्तियां लगाने, ग्रिल और ग्रेनाइट पत्थर लगाने का कार्य चल रहा है। इसमें नीलम और ईएसआई चौक पर काफी हद तक कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, चिमनी बाई और बीके चौक पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को सुंदर बनाने के लिए शहर के उजड़े पड़े विभिन्न चौक के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई गई थी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण को इसका जिम्मा दिया गया है। पहले चरण में चार चौक में एनआईटी-5 स्थित नीलम चौक, एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी चौक, एनआईटी-5 स्थित बीके चौक और एनआईटी-1 स्थित चिमनी बाई चौक का सौंदर्यीकरण किया जाना निश्चित हुआ। इसके तहत चारों चौक पर महापुरुषों की मूर्तियां , ग्रिल और ग्रेनाइट पत्थर लगाने का काम करना है। चौक पर जल निकासी के लिए ड्रेनेज का भी कार्य किया जाना है। वहीं, पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न पौधे लगाए जाएंगे। फरीदाबाद के इन चार चौक पर करीब 8.98 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-- -
नीलम और ईएसआईसी चौक पर 90 प्रतिशत कार्य पूरा
नवंबर माह में नीलम चौक और दिसंबर माह में ईएसआईसी चौक पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। दोनों चौक पर दो-दो महापुरुषों की मूर्तियां लगाने का कार्य किया गया है। दोनों चौक पर लगभग 90 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो गया है। यहां ग्रेनाइट पत्थर लगाने का कार्य अभी किया जाना है।
विज्ञापन
-- -
बीके चौक पर लगाई जा रहीं 9 मूर्तियां
26 दिसंबर को शहीदी दिवस पर विधायक धनेश अदलखा ने बीके चौक का नाम बदलकर माता गुजरी चौक करने की घोषणा की थी। यहां पर 9 मूर्तियां लगाई जा रही हैं। इसके अलावा ग्रिल, ग्रेनाइट पत्थर लगाने का कार्य किया जाएगा। इस चौक पर 4.31 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस पर मूर्तियां लगाने और ग्रिल का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
-- -
तीन चौक पर आएगी 4.67 करोड़ की लागत
नीलम , ईएसआईसी और चिमनीबाई चौक पर 4.67 करोड़ की लागत से कार्य किया जा रहा है। तीनों चौक पर दो-दो मूर्तियां लगाई जानी हैं। नीलम , ईएसआईसी चौक पर 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है। वहीं, चिमनी बाई चौक के चारों ओर कंक्रीट की रोड बनाने का कार्य किया जा रहा है। बाद में यहां पर मूर्तियां लगाई जाएंगी। यह कार्य एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।
-- -
शहर के अन्य चौक का भी होगा सौंदर्यीकरण
एफएमडीए की ओर से शहर के अन्य चौक के सौंदर्यीकरण की योजना है। इनमें इन चार चौक के अलावा हार्डवेयर , पटेल , भगत सिंह , प्याली और सारन चौक समेत करीब 15 चौक का सौंदर्यीकरण बाद में किया जाएगा।