फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The woman was raped by her husband's friend

Faridabad News: महिला के साथ पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म

Sat, 30 Aug 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The woman was raped by her husband's friend
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नौकरी दिलाने के बहाने मथुरा ले जाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला के पति का दोस्त है। थाना महिला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सीही में रहने वाली एक महिला ने बताया कि काफी समय से उनकी पति के साथ अनबन चल रही है। उनके पति का दोस्त आए दिन घर पर आता था। जिस वजह से उसको पता था कि उनकी पति से बन नहीं रही है और वह नौकरी की तलाश कर रही है। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी दोस्त कुछ समय पहले महिला को मथुरा नौकरी दिलवाने के लिए लेकर गया था। जहां पर उसने महिला को अपने घर पर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी ने महिला को डरा धमकाकर व जान से मारने की धमकी देकर मथुरा में विभिन्न जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद वह वापस फरीदाबाद आई और उसने इस घटना की सूचना महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मथुरा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आरोपी बदरपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed