फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The woman living in a consensual relationship was murdered for speaking indecently about the daughter

Faridabad News: बेटी के लिए अभद्र बातें बोलने पर की थी सहमति संबंध में रह रही महिला की हत्या

Wed, 30 Apr 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The woman living in a consensual relationship was murdered for speaking indecently about the daughter
हत्या करने के बाद बेड में छुपाया था शव, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

जवाहर कॉलोनी में रविवार की सुबह सामने आया था मामला

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में बेड में मिले महिला सोनिया के शव मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आरोपी जितेंद्र (49) को गोच्छी गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि पहली पत्नी से उसे 20 साल की बेटी है। सोनिया 21 अप्रैल को बेटी को लेकर कुछ अभद्र बातें बोल रही थी। जिसके चलते गुस्से में सूट से सोनिया का गला घोंटकर मार डाला।


आरोपी जितेंद्र ने खुलासा किया कि 21 अप्रैल को हत्या के बाद उसने शव को बेड में डाल दिया और 2 दिन तक कमरे में ही रहा। लेकिन फिर बदबू आने लगी तो अगले 3 दिन तक कमरे में अगरबत्ती जलाता रहा। इसके बावजूद 5वें दिन यानि 26 अप्रैल को ऊपरी मंजिल पर रहने वाले अन्य किरायेदार ने मकान मालिक को कॉल कर बदबू के बारे में कहा। मकान मालिक ने जितेंद्र को कॉल की तो वो यहां कमरे पर ताला लगाकर भाग निकला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। जवाहर कालोनी में ये मामला रविवार 27 अप्रैल की अल-सुबह सामने आया था। मकान मालिक सुरेंद्र के बयान पर पुलिस ने वारदात के बाद से भागे जितेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed