{"_id":"606f3b2e8ebc3ed3a24026ce","slug":"the-woman-implicated-in-the-honeytrap-and-asked-for-three-lakhs-from-the-merchant-faridabad-news-noi576035883","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने हनीट्रैप में फंसाकर व्यापारी से मांगे तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने हनीट्रैप में फंसाकर व्यापारी से मांगे तीन लाख
विज्ञापन
फरीदाबाद। तिगांव निवासी एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर 24 वर्षीय युवती ने तीन लाख रुपये मांगे। व्यापारी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने एक टीम का गठन कर आरोपी युवती को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि युवती के साथ और भी कई लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवती तिगांव क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग व्यापारी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपये मांग कर रही थी। युवती व्यापारी से एक लाख रुपये वसूल चुकी थी। बाकी रुपयों के लिए वह उन पर लगातार दबाव बना रही थी। युवती की हरकतों से परेशान होकर व्यापारी ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच से की। इस पर क्राइम ब्रांच ने व्यापारी को पचास हजार रुपये की एक गड्डी दी और एक टीम का गठन किया। बृहस्पतिवार सुबह युवती ने व्यापारी को रुपयों के लिए फोन किया। व्यापारी व क्राइम ब्रांच की टीम युवती के बताए हुए स्थान पर पहुंचे। व्यापारी से पैसे लेने के बाद जैसे ही युवती चलने लगी, टीम में शामिल महिला सिपाही ने उसे काबू कर लिया। युवती के पास से 50 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
पूछताछ में सामने आया कि युवती का एक पूरा गिरोह है जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। हनीट्रैप के जरिये मिला पैसा सभी में बांट लिया जाता है। युवती ने और भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। क्राइम ब्रांच अब युवती के साथियों की तलाश में जुट गई है। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आईडी भी बनवा रखी है। युवती ने बुजुर्ग व्यापारी को बाटा चौक के पास एक होटल में बुलाकर उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लिए थे जिनके आधार पर वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।