{"_id":"60cb8a758ebc3e315c6be805","slug":"the-whole-family-had-woven-the-honeytrap-web-faridabad-news-noi5881433136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे परिवार ने मिलकर बुना था हनीट्रैप का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे परिवार ने मिलकर बुना था हनीट्रैप का जाल
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-17 में बुधवार को कारोबारी की आत्महत्या मामले में क्राइम ब्रांच ने चार महिलाओं व एक युवक को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा है कि सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं। कारोबारी को फंसाने के लिए पूरे परिवार ने मिलकर हनीट्रैप का जाल बुना था। क्राइम ब्रांच ने चारों महिलाओं को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि युवक को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
हनीट्रैप में फंसे एक कारोबारी ने बुधवार को अपने आप को आग के हवाले कर जान दे दी। घटना सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच कार्यालय के पास ही हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी संदीप मोर की टीम ने घटना के कुछ घंटो में ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में नाजिया उर्फ जूही, आशिया उर्फ रूही, अरबाज रिजवी, जीनत और इला को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं। जूही, रूही व अरबाज बहन-भाई हैं। जीनत इनकी मां है और इला अरबाज की पत्नी है। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उसने पुलिस को मृतक के हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी दिया है। दो पेज के नोट ने मृतक ने आप बीती लिखी है। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि आरोपियों की यह पहली ही वारदात थी। नाजिया और आशिया ने इंस्टाग्राम के माध्यम से कारोबारी से दोस्ती की थी। कुछ दिनों की दोस्ती के बाद उन्होंने घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहकर दो बार में एक लाख दस हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद कारोबारी को दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। यहां अरबाज, जीनत व इला पहले से मौजूद थे। नाजिया व आशिया ने नशे की हालत में कारोबारी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। अरबाज उसकी पत्नी इला व मां जीनत ने कारोबारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करीब तीन लाख रुपये की मांग रखी। कारोबारी ने इस बात से परेशान होकर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने अरबाज को एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे मोबाइल बरामद किया जाएगा। जिसमें कारोबारी की वीडियो हैं।