{"_id":"6ac54aecd9e8f6fcac09966d","slug":"the-weather-has-turned-hot-due-to-the-sun-coming-out-right-from-the-morning-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82041-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुबह से ही धूप निकलने से मौसम गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुबह से ही धूप निकलने से मौसम गर्म
विज्ञापन
फरीदाबाद। अक्तूबर का पहला सप्ताह बीतने के बावजूद शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सुबह से ही धूप निकलने के कारण मौसम गर्म बना हुआ है। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शाम के समय भी तापमान में खास गिरावट नहीं होने से लोगों को ठंडक का इंतजार है।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में गर्मी का असर इतना बना हुआ है कि सुबह और शाम के समय भी लोगों को सामान्य दिनों जैसी ठंडक महसूस नहीं हो रही है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 10 अक्तूबर तक मौसम मुख्य रूप से धूप और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। संवाद