{"_id":"69fa42f3ebe3ab659b03695b","slug":"the-weather-became-pleasant-after-the-rain-the-temperature-dropped-by-three-degrees-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69256-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, तापमान में तीन डिग्री की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, तापमान में तीन डिग्री की गिरावट
विज्ञापन
-लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री कम होकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह राहत भरा बना रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
सुबह के समय ठंडी हवाओं और हल्के बादलों के कारण वातावरण काफी खुशनुमा रहा। हालांकि दोपहर में धूप तेज होने से हल्की गर्मी जरूर महसूस हुई, लेकिन यह असर ज्यादा देर तक नहीं रहा। शाम करीब चार बजे अचानक बादल छा गए, जिससे तापमान में फिर गिरावट आई और मौसम फिर से सुहावना हो गया। बारिश के बाद आई इस ठंडक का असर लोगों की दिनचर्या में भी साफ नजर आ रहा है।