फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The water level of Yamuna started decreasing, there is no danger of flood

यमुना के जलस्तर में आने लगी कमी, बाढ़ का खतरा नहीं

Wed, 04 Aug 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
The water level of Yamuna started decreasing, there is no danger of flood
बल्लभगढ़। ओखला बैराज से पानी छोड़े जाने से तीन दिनों सेे जारी यमुना के जलस्तर में अब कमी आने लगी है। यह दावा जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है जबकि, मोहना गांव में अभी तक यमुना का पानी चल रहा है। वहीं, सिंचाई विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार का कहना है कि अब यमुना में 35 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है जबकि कुछ दिनों पहले 50 हजार क्यूसेक था। इस तरह अब यमुना में 15 हजार क्यूसेक पानी की कमी आई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों से यमुना में हथिनी कुंड बैराज से 2 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो कि ओखला बैराज आते 50 हजार क्यूसेक रह गया था। इसी के आधार पर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन लगातार यमुना से लगते गांवों में खतरा होने से मना कर रहा था। ऐसे में अब बुधवार को यमुना का जलस्तर 35 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया है जिससे अब जिले में बाढ़ का अब खतरा नहीं है। साथ ही यमुना का जलस्तर भी कम होता रहेगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार का कहना है कि कुछ दिनों पहले भी यमुना के बढ़ते स्तर से कोई खतरा नहीं था। अब ऐसे में 35 क्यूसेक रह गया है। अब जिले में किसी भी तरीके की परेशानी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed