{"_id":"68d3d8abb2655207c005fdbf","slug":"the-under-17-team-won-without-taking-the-field-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52061-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिना मैदान पर उतरे जीती अंडर-17 की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिना मैदान पर उतरे जीती अंडर-17 की टीम
विज्ञापन
विपक्षी टीम नहीं पहुंच सकी समय पर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में स्थित स्कॉलर्स ग्लोबल स्कूल में चल रहे राज्य स्तरीय लॉन टेनिस खेलों में बुधवार को जिले की अंडर-17 बालिकाओं के मैदान पर उतरे बिना जीत मिल गई। इसके चलते स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए झज्जर पहुंची जिले की पांच सदस्यीय टीम दूसरे दौर में पहुंच गई।
बिना मुकाबला खेले जीत कि बात करें तो भिवानी और फरीदाबाद के बीच यह पहला मुकाबला खेला जाना था। मुकाबलों की शुरुआत सुबह 11 बजे से होनी थी लेकिन भिवानी की टीम किसी कारणवश तय समय तक मैदान पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण जिले की टीम को बिना मुकाबले खेले ही विजेता घोषित कर दिया गया।
बता दें कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले की अंडर-14, 17 और अंडर की खिलाड़ी प्रतिभाग ले रही हैं।