फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The tricolor flag was hoisted across the city, and Republic Day was celebrated with great fanfare.

Faridabad News: शहरभर में फहराया गया तिरंगा, धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Wed, 28 Jan 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The tricolor flag was hoisted across the city, and Republic Day was celebrated with great fanfare.
विभिन्न सेक्टरों व सोसाइटियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर शहरभर में धूम रही। जिले में सेक्टरों, सोसाइटियों, कॉलोनियों व तमाम संस्थाओं की ओर से झंडा फहराया गया। विभिन्न सेक्टरों व सोसाइटियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके साथ ही संगीत व नृत्य प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व अन्य कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं नगर निगम कार्यालय में भी निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने ध्वज फहराया। सेक्टर - 19 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से झंडा फहराया गया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के गीतों के साथ साथ रंगारंंग सास्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में देशभक्ति के भाव को स्मरण किया गया। फ्रेंड्स सोशल वर्कर्स एसोसिएशन (रजि.) मार्किट नंबर -5 के प्रागंण में समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धनेश अदलखा शामिल हुए। सेक्टर- 86 स्थित साईं धाम व सेक्टर- 37 स्थित तिरंगा स्थल पर समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन



ट्रस्ट व आम आदमी पार्टी ओर से भी फहराया गया झंडा


भारती चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से झंडा फहराया गया। इस दौरान कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर आई प्राची विधूड़ी का संस्था की ओर से शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मानव सेवा समिति की ओर से मानव भवन सेक्टर-10 पर तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान सभी ने आजादी की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में मखजनुल उलूम मदरसा में भी आजादी का उत्सव मनाया गया। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से परिसर में तिरंगा फहराया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक गीत-संगीत, नृत्य व योग की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए की ओर से सेक्टर व सोसाइटी में फहराया गया झंडा


सेक्टर- 37 में 77वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कर्तव्य पथ की तर्ज पर मनाया गया। इसके साथ ही सेक्टर 10 की आरडब्ल्यूए ने पार्क में झंडा फहराकर स्वतंत्र सेनानियों को याद किया। सेक्टर- 2, 3, 8, 9, 11, 15, 16 सहित विभिन्न सेक्टरों में झंडा फहराया गया। सेक्टर- 70 स्थित आगमन सोसाइटी में समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूरे सोसाइटी परिसर में भव्य रैली के साथ की गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 बच्चों ने नृत्य, भाषण एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


इसके साथ ही गोदरेज रिट्रीट सोसाइटी, डिस्कवरी पार्क, पुरी लैवेंडर सोसाइटी, प्रिंसेस पार्क सोसाइटी, पुरी लैवेंडर सोसाइटी, पुरी प्राणायाम, पार्क ग्रैंड्यूरा, समर पाम, पार्क एलीट, पार्क फ्लोर टू, एडल डिवाइन कोर्ट, रॉयल हेरीटेज, आरपीएस सवाना, फ्लोरिडा, पीयूष हाइट्स, ओमेक्स, ओजोन, पुरी विला सोसाइटी सहित कई सोसाइटियों में झंडा फहराया जाएगा। सोसाइटियों में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed