{"_id":"6ad913e2bf1e7567fd04970b","slug":"the-traders-association-submitted-a-memorandum-to-the-joint-commissioner-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83362-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वर्षों से लंबित दुकानों की रजिस्ट्री कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वर्षों से लंबित दुकानों की रजिस्ट्री कराने की मांग
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने ज्वाइंट कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
नियमित राशि जमा कराने के बावजूद नहीं मिला मालिकाना हक, व्यापारियों ने जल्द समाधान की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शहर में वर्षों से दुकानों के मालिकाना हक और रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे व्यापारियों ने एक बार फिर अपनी मांग उठाई है। हरियाणा व्यापार मंडल की जिला फरीदाबाद शाखा ने नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर लंबित रजिस्ट्री की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की। ज्वाइंट कमिश्नर ने व्यापारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रतिनिधि राम जुनेजा ने बताया कि बल्लभगढ़ जोन में आंबेडकर चौक से हेली गेट तक के क्षेत्र में नगर निगम फरीदाबाद की ओर से वर्ष 1971-72 में खुली नीलामी के माध्यम से 10 दुकानों का आवंटन किया गया था। इसके बाद वर्ष 1976-77 में 21 अन्य दुकानों का भी आवंटन किया गया। व्यापारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों ने निर्धारित राशि जमा करा दी थी, लेकिन इसके बावजूद दुकानों की रजिस्ट्री का मामला वर्षों से लंबित है।
व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के प्रधान प्रेम खट्टर ने बताया कि वर्ष 1999 तक दुकानदारों ने निर्धारित राशि जमा कराई थी। उस समय स्वामित्व योजना के तहत दुकानों को फ्रीहोल्ड कराने के लिए नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बाद 19 दुकानदारों ने निर्धारित राशि नगर निगम में जमा करवा दी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मालिकाना हक मिलने का मामला स्पष्ट रूप से हल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
ज्वाइंट कमिश्नर ने व्यापारियों को उनकी मांगों पर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। व्यापारियों को उम्मीद है कि वर्षों से लंबित इस मामले का जल्द समाधान होगा और पात्र दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल सकेगा।