फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The thug he met at a wedding had sold his account for Rs 50,000, police arrested him.

Faridabad News: शादी में मिले ठग को 50 हजार में बेच दिया था खाता, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Fri, 24 Jan 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The thug he met at a wedding had sold his account for Rs 50,000, police arrested him.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शादी समारोह में मिले ठग से बातचीत के दौरान 50 हजार रुपये में उसे अपना खाता बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी झांसी के रहने वाले महेंद्र सिंह दांगी के तौर पर हुई। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 58 लाख 56 हजार रुपये की ठगी मामले में जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। इसके बैंक खाते में ठगी के 8 लाख 40 हजार रुपये आए थे। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम अब आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।


साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को ये शिकायत 20 जुलाई को सेक्टर-16 निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्हें एक नंबर से कॉल आई और आरोपी ने अपनी शेयर ट्रेडिंग कंपनी बताकर कहा कि हमारे जरिये शेयर बाजार में निवेश करने पर बेहतर मुनाफा होगा। आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और फिर एप डाउनलोड कराकर निवेश कराने लगे। 6 लाख 16 हजार रुपये निवेश करने के बाद आरोपियों ने आईपीओ अलॉट कराने का झांसा देकर और रुपये ट्रांसफर करा लिए। कुल 58 लाख 56 हजार रुपये निवेश किए गए। जिस पर काफी मुनाफा होना बताया गया। लेकिन रिफंड करने लगे तो आरोपियों ने 15 प्रतिशत टैक्स के तौर पर 31 लाख रुपये जमा करवाने को कहा। तब ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने अब मामले में बैंक खाता मुहैया कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed