{"_id":"63c552f8fce5b315816d822c","slug":"the-surajkund-fair-is-the-pride-of-the-country-and-the-state-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-524-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नोडल अधिकारी एवं एडीसी अपराजिता ने सूरजकुंड मेले की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नोडल अधिकारी एवं एडीसी अपराजिता ने सूरजकुंड मेले की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
फोटो संख्या: 23- जी-20 के सभी देशों के राजदूत मेले में करेंगे शिरकत
सूरजकुंड मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश-प्रदेश की शान
नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण, बोलीं-व्यवस्थाओं में न रहे कोई कमी, जी-20 देशों के राजदूत करेंगे शिरकत
तीन से 19 फरवरी तक होगा 36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले की नोडल अधिकारी व अतिरिक्त आयुक्त (एडीसी) अपराजिता ने कहा कि सूरजकुंड मेला अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश सहित पूरे देश की शान है, इसलिए मेले का आयोजन भव्य और विशाल होना चाहिए। इस बार का 36वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला पूरी दुनिया में भारत का सिग्नेचर फेस्टिवल होगा। जी-20 के सभी देशों के राजदूत भी इस मेले में शिरकत करेंगे। उन्होंने यह बातें सोमवार को सूरजकुंड मेला परिसर में चल रही तैयारी का जायजा लेते हुए कहीं। मेला तीन से 19 फरवरी तक होगा चलेगा।
नोडल अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बिजली सहित तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उपस्थित संबंधित विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मेला परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे समय से लगाए जाएं। परिसर में हर समय डॉक्टरों टीम और पर्याप्त एंबुलेंस उपलब्ध हों।
अपराजिता ने मेला परिसर तक आने वाली सड़कों और स्ट्रीट लाइट का भी निरीक्षण किया। पार्किंग की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने कहा कि पार्किंग पर पुलिस के जवान तैनात हों। एडीसी ने मेला परिसर की बड़ी चौपाल का विस्तार करने के लिए चल रहे कार्य का मुआयना किया और चौपाल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मचान स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
--
जी-20 देशों के राजदूत भी इस मेले में शिरकत
एडीसी ने बताया कि इस बार का मेला भव्य और बेहतरीन होगा। मेले में जी-20 के सभी देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे। ऐसे में प्रशासन और सरकार बेहतरीन ढंग से तैयारी कर रही है। मेले में 50 से ज्यादा देशों से विदेशी मेहमान आएंगे। मेले के थीम स्टेट पूर्वोत्तर के सभी आठ स्टेट होंगे। एक हजार से ज्यादा स्टाॅल तैयार किए गए हैं ऐसे में इतने ही कारीगर आएंगे। इस दौरान डीसीपी नितीश अग्रवाल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, टूरिज्म के एजीएम हरविंदर, बिजली व इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।