फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The strike ended after an agreement was reached between the hospital administration and the doctors.

Faridabad News: अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के बीच सहमति के बाद हड़ताल समाप्त

Thu, 08 Jan 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The strike ended after an agreement was reached between the hospital administration and the doctors.
चिकित्सा सेवाएं हुईं सामान्य, मरीजों और उनके परिजनों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले कई दिनों से चल रही रेसिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार देर रात समाप्त हो गई। अस्पताल प्रशासन और रेसिडेंट डॉक्टरों के बीच सहमति बनने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।

हड़ताल की शुरुआत उस समय हुई थी, जब मेडिकल कॉलेज के डीन पर एक पीजी डॉक्टर को चोर कहकर संबोधित करने का आरोप लगा। इस घटना से आहत रेसिडेंट डॉक्टरों ने इसे अपमानजनक बताते हुए विरोध शुरू कर दिया था और कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को हड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने अपनी मांग रखते हुए कहा था कि डीन को उनकी गलती के लिए रेजिडेंट डॉक्टरों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से रेजिडेंट डॉक्टर के लिए स्वास्थ्य कार्ड जारी करने की भी मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को देर रात अस्पताल प्रशासन और रेसिडेंट डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई, जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी। इसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। हड़ताल खत्म होने के साथ ही अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो गईं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।



गौरतलब है कि हड़ताल के चलते बाह्य रोग विभाग, वार्ड और आपातकालीन सेवाओं पर भी असर देखने को मिला। हड़तात में कुछ सुपर स्पेशेलिटी विभाग के डॉक्टर भी शामिल थे, जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब हड़ताल समाप्त होने के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed