फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The strike by municipal council sanitation workers continued for the 21st consecutive day.

Faridabad News: लगातार 21वें दिन भी जारी रही नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Wed, 26 Aug 2026 04:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
The strike by municipal council sanitation workers continued for the 21st consecutive day.
लगातार 21वें दिन भी जारी रही नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

--नगर परिषद कार्यालय से लघु सचिवालय तक निकाला मार्च, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन; सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को लगातार 21वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से लघु सचिवालय तक मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इसके बाद कर्मचारियों ने तहसीलदार को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।


इस दौरान यूनियन के राज्य महासचिव सुनील कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, कर्मचारी अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की बात नहीं सुन रही है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इकाई प्रधान विजय ने कहा कि सरकार के साथ कर्मचारियों की मांगों को लेकर जो समझौता हुआ था, उसे सरकार को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समझौते के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। सरकार को जल्द समझौते को लागू कर कर्मचारियों को राहत देनी चाहिए। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed