{"_id":"67b0df93b297cf7d1205f744","slug":"the-strength-of-the-organization-was-demonstrated-in-the-abvp-convention-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-38329-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एबीवीपी के अधिवेशन में संगठन की शक्ति को प्रदर्शित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एबीवीपी के अधिवेशन में संगठन की शक्ति को प्रदर्शित किया
विज्ञापन
समाज को महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देनी चाहिए: राहुल वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जेसी बोस विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 56वें प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रभक्ति और संगठन की शक्ति को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान पूरे शहर में विशाल शोभायात्रा निकाल कर उत्साह और ऊर्जा का संचार किया गया। इसके साथ ही विभिन्न वक्ताओं ने अपने ओजस्वी विचारों से युवाओं को प्रेरित किया।
प्रांत मंत्री राहुल वर्मा ने हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत, महिलाओं की सामाजिक स्थिति और सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज को महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिससे वह हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा सकें। इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों की बढ़ती अनुपस्थिति को लेकर गहन चिंता व्यक्त की और माई कैम्पस-माई प्राइड पहल से सभी युवाओं को अवगत कराया। उन्होंने हरियाणा सरकार से राज्य में छात्र संघ चुनावों की बहाली की अपील की है। उन्होंने अभाविप के युवा कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि अगर उन्हें छात्र संघ चुनावों की बहाली के लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो करेंगे लेकिन छात्र संघ चुनाव हम अवश्य बहाल करवाएंगे। इसके साथ ही राष्ट्र मीडिया सह संयोजक तृप्ति सेन ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल छात्र कल्याण तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पुनर्जागरण की दिशा में कार्य करना है।
इसके बाद फरीदाबाद विभाग छात्रा प्रमुख गायत्री राठौर ने नारी सहभागिता के बारे में कहा कि आज के युग की नारी हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम हर क्षेत्र में नारी की सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन एग्रीविशन के राष्ट्रीय सहसंयोजक डॉ. संजय पांडे, प्रांताध्यक्ष सुशील मेहता, प्रांत मंत्री राहुल वर्मा, डीयूएसयू की सचिव कुमारी मित्र विंदा व अन्य लोग मौजूद रहे।