{"_id":"6a1b32286c0b38c0a6091414","slug":"the-son-was-beaten-with-sticks-outside-the-house-and-the-mother-and-daughter-were-also-manhandled-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71194-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर के बाहर बेटे को लाठी-डंडों से पीटा, मां-बेटी से भी हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर के बाहर बेटे को लाठी-डंडों से पीटा, मां-बेटी से भी हाथापाई
विज्ञापन
आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र की हनुमंत कॉलोनी में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने गली में रोककर युवक को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां और बहन के साथ भी हाथापाई की गई। पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हनुमंत कॉलोनी निवासी मंटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई की शाम करीब सात बजे पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि कुछ युवक उसके घर के बाहर खड़े हैं। घर पहुंचने पर पत्नी ने बताया कि सुमित, सन्नी, भूपानी निवासी अनिकेत और रितिक अपने अन्य साथियों के साथ आए थे। आरोपियों ने उसके बेटे प्रियांशु को गली में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, प्रियांशु को बचाने पहुंची उसकी मां रागनी और बहन प्रिया के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। भागते समय वे अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद प्रियांशु का बीके अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसमें उसे साधारण चोटें आने की पुष्टि हुई। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पल्ला थाना पुलिस ने 29 मई को विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।