{"_id":"67213d3e07ac14dfa0033284","slug":"the-security-guard-called-and-said-i-have-killed-kundan-faridabad-news-c-26-1-del1005-32944-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुरक्षा कर्मी ने कॉल कर कहा, मैंने कुंदन की हत्या कर दी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुरक्षा कर्मी ने कॉल कर कहा, मैंने कुंदन की हत्या कर दी है
विज्ञापन
सेक्टर-24 स्थित बंद पड़ी जूते-चप्पल की फैक्टरी की वारदात, आरोपी ने अपने सुपरवाइजर को किया फोन
सुपरवाइजर की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान
पुलिस को आशंका पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट, शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा, आरोपी की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हेलो मैंने कुंदन की हत्या कर दी है, उसका शव फैक्टरी में पड़ा है। जूते-चप्पल बनाने वाली फैक्टरी के सुपरवाइजर को मंगलवार सुबह जैसे ही यह कॉल मिली उसके होश उड़ गए। पुलिस को खबर देने के बाद वह भागा-भागा फैक्टरी पहुंचा। अंदर फैक्टरी खोली गई तो वहां एक युवक की लाश पड़ी थी।
मृतक की शिनाख्त कुंदन (35) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी भेजा। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि कुंदन को पीट-पीटकर मारा गया। बाकी पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजहों का पता लगाने की बात की जा रही है।
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चंद्रशेखर की तलाश कर रही है। वारदात के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है। उसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-24 में जूते-चप्पल बनाने वाली फैक्टरी लखानी पिछले कुछ समय से बंद है। यहां पर चंद्रशेखर सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है। फैक्टरी में कुंदन पिकअप ड्राइवर था। शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह चंद्रशेखर ने उसे कॉल कर कुंदन की हत्या करने की बात की। फैक्टरी पहुंचने पर वारदात का पता चला।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि शराब पीने के दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद चंद्रशेखर ने पीट-पीटकर कुंदन को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद ही हत्या की सूचना दी और फरार हो गया। अब पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।