फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The scorching sun scorched the people in the morning, but the rain brought relief in the evening.

Faridabad News: सुबह चिलचिलाती धूप ने झुलसाया, शाम को बरसात से मिली राहत

Fri, 29 May 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun scorched the people in the morning, but the rain brought relief in the evening.
दो सप्ताह से जिला वासी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे थे, सुहावना बना मौसम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। हल्के बादल छाए रहने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। शाम को बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि जलभराव होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


पिछले करीब दो सप्ताह से जिला वासी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे थे। वहीं, बृहस्पतिवार को तेज गर्म हवाएं नहीं चलने से लोगों को लू से कुछ राहत जरूर महसूस हुई। हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस अधिक रही। मौसम में बदलाव के चलते आर्द्रता का स्तर 18 प्रतिशत से बढ़कर करीब 40 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे दिनभर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बार फिर हल्के बादल छा गए, जिससे सूरज की तपिश कुछ कम हुई और मौसम थोड़ा सुहावना महसूस हुआ। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब 6 बजकर 50 मिनट पर शुरू हुई बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बरसात के साथ ही शहर में चली ठंडी हवाओं ने मौसम और सुहावना बना दिया। कई लोग शाम को परिवार के साथ घूमने के लिए बाहर निकले।



कई इलाकों में हुआ जलभराव


बृहस्पतिवार को बरसात के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग, सेक्टरों और कॉलोनियों में जलभराव के कारण लोगों को काफी समस्या हुई। इसके अलावा ओल्ड अंडरपास, एनएचपीसी और मेलवा महाराजपुर में भी जलभराव हो गया। शाम को लोगों की दफ्तरों की छुट्टी होने के समय बरसात होने से घर व अपने गंतव्य पर पहुंचने वाले लोगों को पानी से निकलकर जाना पड़ा। अंधेरा होने के चलते लोगों को अधिक समस्या हुई।




आज और कल भी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शुक्रवार और शनिवार को जिले में बारिश होने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस बनी रह सकती है। स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed