फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The scorching sun and rising temperatures have increased the trouble

Faridabad News: तेज धूप और बढ़ते तापमान ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 12 Apr 2026 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun and rising temperatures have increased the trouble
अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अनुमान है कि अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो सकती है।


रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पिछले दिन के मुकाबले पारे में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। खासतौर पर कामकाजी लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होगा। ऐसे में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर, शहर की वायु गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 149 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यह स्तर संवेदनशील लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे धूप में निकलते समय सावधानी बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed