{"_id":"65983cea0c473ec61b071d66","slug":"the-sangharsh-samiti-stopped-the-work-of-the-expressway-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18971-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संघर्ष समिति ने एक्सप्रेसवे का कार्य रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संघर्ष समिति ने एक्सप्रेसवे का कार्य रोका
विज्ञापन
कंपनी को सामान उठाने के लिए दिया गया था 29 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक का समय
चेतावनी दी- बिना अनुमति के कोई सामान नहीं ले जाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अंतिम चेतावनी का समय खत्म होने के बाद शुक्रवार को ग्रीन एक्सप्रेसवे किसान एवं मजदूर संघर्ष समिति मोहना ने ग्रीन एक्सप्रेसवे के कार्य को रोक दिया। गांव हीरापुर निवासी लख्मीचंद ने बताया कि 83 दिन से वह गांव मोहना में बने माता के मंदिर के पास धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
28 दिसंबर को एसडीएम बल्लभगढ़, नायब तहसीलदार और एपको कंपनी के अधिकारियों को लिखित में दिया था कि वह अगर कोई भी सामान गांव मोहना से लोड और अनलोड करना है तो वह 29 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक कर सकते हैं। उसके बाद अगर कोई कार्य कंपनी की ओर से किया जाता है तो उसको रोक दिया जाएगा। शुक्रवार को कंपनी के अधिकारियों की ओर से एक्सप्रेसवे का सामान उठाया जा रहा था। जिसको धरना स्थल की सरदारी ने मौके पर जाकर ट्रेलर एवं क्रेन के द्वारा हो रहे कार्य को बंद करवाया। कर्मचारियों को साथ ही चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के कोई सामान नहीं ले जाया जाएगा।
-- --
क्या है ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के लिहाज से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। वह साहूपुरा आईएमटी से बनाना शुरू हो गया है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को बनाने का ठेका एपको इंफ्राटेक कंपनी को मिला है। दिल्ली का कालिंदी कुंज इलाका एक तरफ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा, दूसरी तरफ आईजीआई एयरपोर्ट से जुड़ा हुआ है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के सहारे दिल्ली एयरपोर्ट से जोड़ने वाला है। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर 1660 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।