फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The road to Anangpur village will be paved, the corporation will build the RMC road.

Faridabad News: अनंगपुर गांव की सड़क होगी पक्की, निगम बनाएगा आरएमसी सड़क

Mon, 06 Oct 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The road to Anangpur village will be paved, the corporation will build the RMC road.
- चार माह में काम पूरा करने का रखा गया लक्ष्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में फरीदाबाद नगर निगम ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। निगम ने अनंगपुर गांव में सड़क को आरएमसी एम-25 गुणवत्ता से बनाने की परियोजना स्वीकृत की है। इस कार्य को चार माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना का उद्देश्य गांव की सड़कों को स्थायी और टिकाऊ बनाना है ताकि बरसात के मौसम में कीचड़ और गड्ढों की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल सके। फिलहाल इस सड़क की स्थिति काफी खराब है। इस कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम की ओर से बताया गया है कि इस कार्य में आरएमसी एम-25 ग्रेड की कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाएगा। जो साधारण बिटुमेन सड़क की तुलना में अधिक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल होती है। इससे सड़क की उम्र बढ़ेगी और रखरखाव पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन

आनंदपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सूरजकुंड रोड से गांव की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग है। अगर यह सड़क ठीक हो जाएगी तो रोजाना आवागमन करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत के कारण चर्चा का विषय बना गांव
अनंगपुर गांव में गांव की जमीन को बचाने के लिए लोगों ने राष्ट्रीय स्तर की महापंचायत बुलाई थी। इसमें कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, किसान नेता राकेश टिकैत के साथ पूरे देश से कई नेता व किसान शामिल हुए थे। इसके बाद पूरे देश में अनंगपुर चर्चा का विषय बना हुआ है। केंद्रीय राज्य मंत्री से लेकर कई अन्य नेता भी गांव को बचाने के लिए सीएम से मिल चुके हैं।


नगर निगम की तरफ से नई सड़कें बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इससे लोगों को आने वाले दिनों में काफी राहत मिलेगी। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed