फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The road being constructed from Tigaon College to Manjhawali Mor is causing traffic jams.

Faridabad News: तिगांव कॉलेज से मंझावली मोड़ तक बन रही सड़क से लग रहा जाम

Sat, 21 Feb 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The road being constructed from Tigaon College to Manjhawali Mor is causing traffic jams.
निर्माण कार्य के चलते राहगीरों व दुकानदारों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


तिगांव। तिगांव क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा तिगांव राजकीय महाविद्यालय से मंझावली मोड़ तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि सड़क निर्माण की गति काफी धीमी होने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रोजाना इस मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों और स्थानीय दुकानदारों में रोष बढ़ता जा रहा है। यह मार्ग तिगांव क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है, जिससे होकर आसपास के कई गांवों के लोग बल्लबगढ़, फरीदाबाद की ओर आवागमन करते हैं। सड़क उखाड़े जाने के बाद निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है, लेकिन कार्य की रफ्तार धीमी होने के कारण धूल-मिट्टी और जाम से लोग जूझ रहे हैं। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग या ट्रैफिक व्यवस्था की उचित योजना मंझावली मोड़ पर नहीं की गई।दुकानदारों का कहना है कि सड़क खुदी होने से ग्राहक कम आ रहे हैं, जिससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन




वर्जन

सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जा रहा है। बीच-बीच में मौसम और तकनीकी कारणों से कार्य प्रभावित होता है, लेकिन विभाग की कोशिश है कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। -सरदार सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed