{"_id":"68ab608c35636f72a8006d56","slug":"the-ring-was-stolen-by-stopping-the-bike-rider-faridabad-news-c-1-1-noi1190-3324683-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाइक सवार को रोककर अंगूठी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाइक सवार को रोककर अंगूठी लूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सदर थाना इलाके में मुंबई एक्सप्रेस-वे से जा रहे बाइक सवार को रोककर पिस्तौल के बल पर सोने की अंगूठी लूट ली गई। सेक्टर-आठ निवासी संजय ने पुलिस को शिकायत दी है कि वो कंपनियों में जनरेटर सप्लाई करते हैं। 22 अगस्त की दोपहर बाइक से जाजरू की एक कंपनी में बिल देने जा रहे थे। साहूपुरा के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक सवार ने रुकने का इशारा किया। संजय ने बाइक भगा ली तो आरोपी ने पीछा कर गोली मारने की धमकी देकर रुकवा लिया। फिर पिस्तौल की नोक पर तलाशी लेने लगा और हाथ की उंगली में पहनी सोने की अंगूठी लूटकर बाइक भगा ले गया। बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। ब्यूरो