फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The responsibility of beautifying the city was put on three people, appointed three brand ambassadors

स्वच्छ सर्वेक्षण : शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी तीन लोगों पर डाली, तीन ब्रांड एंबेसडर किए नियुक्त

Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of beautifying the city was put on three people, appointed three brand ambassadors
फरीदाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने तीन स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए हैं। इनमें पैरा ओलंपिक शूटर सिंह अधाना, शिक्षाविद एसएस चौधरी और उद्यमी एसएस बांगा को शामिल किया गया है। निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह आम जन की भागीदारी का हिस्सा है। जनभागीदारी का एक पहलू यह है कि प्रत्येक नागरिक कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिसमें स्वच्छता बाधित हो। हर व्यक्ति घर से ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके वैंडर को दें। कचरे को सड़क पर न फेंका जाए और प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रयोग पर पूरी तरह से रोक लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीनों ब्रांड एंबेसडर शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। इसके अतिरिक्त घर से ही गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करना, होम कम्पोस्टिंग, गूगल टॉयलेट, स्वच्छता एप, सामुदायिक व जन शौचालयों की फीडबैक और 3 आर (रिडयूज, रीयूज व रिसाइकल) और सिद्धांतों को बढ़ावा देकर उदाहरण पेश करेंगे। इस बार सर्वेक्षण के तहत नगर निगम स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज (सर्वे कराया जाएगा) का आयोजन भी कर रहा है। इसके तहत कोई नागरिक या एनजीओ गठित कमेटी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को सशक्त करने में कारगर पाया जाता है तो उनको प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चुने जाने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed