फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The rain increased cold, people stagnated

बारिश ने बढ़ाई ठंडक, लोग ठिठुरे

Sat, 02 Jan 2021 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
The rain increased cold, people stagnated
फरीदाबाद। लगातार गिरते तापमान के बीच ठंड बढ़ती ही जा रही है। दिन में शीतलहर ठंड का अहसास करा रही है तो रात में कोहरा भी दस्तक देने लगा है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को ठंड से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, मगर दोपहर में हुई बारिश ने एक बार फिर ठंडक बढ़ा दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को सुधार के बाद यह 6.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। ऐसे में सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है। ठंड के कारण पार्क में लोगों की चहलकदमी कम हो गई है। डॉक्टर भी बुजुर्गों को सुबह व रात के समय बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। शनिवार सुबह जबरदस्त कोहरा पड़ा। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। वायु की गुणवत्ता भी बेहद खराब रही।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंच रहे अस्थमा और दिल के मरीज
एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीण मलिक ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या 80 से बढ़कर 150 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में सुबह सैर करने पर सामान्य व्यक्ति को भी सांस संबंधी शिकायतें हो सकती हैं। दमा व हृदय के मरीजों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं आदि को ज्यादा परेशानी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर नागरिक अस्पताल बीके की ओपीडी में भी इजाफा हुआ है। हृदय रोग विभाग की ओपीडी में संख्या 200 पार हो गई है। लोग हृदय संबंधी बीमारियां लिए इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन गर्ग ने बताया कि ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को सुबह की सैर पर जाने से बचना चाहिए। ठंड में सैर पर जाने से शरीर में खून का थक्का जमने से हार्ट अटैक के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं, इसलिए जब तक धूप न निकले घर से बाहर नहीं निकलें। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि गुप्ता ने कहा कि ठंडे मौसम में हृदय रोगियों के लिए सुबह की सैर ज्यादा खतरनाक है। हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व सांस के जरिये हृदय तक चले जाते हैं। सुबह की सैर पर निकलना बंद कर दें। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के मुताबिक जिले में तीन से चार दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार हुई बारिश से तापमान में गिरावट आएगी।

खानपान का ख्याल रखना भी जरूरी
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की डायटीशियन दीपा नेगी ने बताया कि शरीर में एनर्जी पावर बनाए रखने के लिए इस मौसम में अधिक से अधिक सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। सुबह के नाश्ते में फल, गोभी या बथुआ के पराठों के अलावा टमाटर का सूप ले सकते हैं। इससे शरीर गर्म रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। दोपहर के भोजन में हरी सब्जी के साथ रोटी लें और रात के भोजन में जूस, रोटी, दाल और सब्जी ज्यादा रखें।
ये करें उपाय
- सुबह की सैर पर जाना बंद कर दें। अगर ऐसा संभव न हो तो धूप निकलने के बाद ही घर से निकलें।
- व्यायाम जैसे हर उस कार्य को रोक दें, जिसमें तेजी से सांस लेनी पड़े।
- बाहर की हवा कमरे में आने से रोकने के उपाय करें और कमरे की खिड़कियों-दरवाजों को बंद रखें।
- गैस चूल्हा, अगरबत्ती, धूपबत्ती, मोमबत्ती के आसपास न बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed