फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The process to build 310 bus stops has been expedited.

Faridabad News: 310 बस स्टॉप बनाने के लिए तेज हुई प्रक्रिया

Wed, 31 Dec 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The process to build 310 bus stops has been expedited.
फरीदाबाद में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा नया आधार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बार फिर उम्मीद जगी है। लंबे समय से अटकी 310 बस स्टॉप बनाने की योजना को लेकर प्रशासन ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है।
यदि यह योजना तय समय में धरातल पर उतरती है तो फरीदाबाद के यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुव्यवस्थित बस सेवा का लाभ मिल सकेगा, जिससे शहर की ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा। शहर में बस स्टॉप की कमी लंबे समय से यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कई इलाकों में यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है, जिससे असुविधा होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसी समस्या के समाधान के लिए 310 आधुनिक बस स्टॉप बनाने की योजना तैयार की गई थी। इस योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग, एफएमडीए, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की सड़कों पर यात्रियों की जरूरत के अनुसार बस स्टॉप विकसित किए जाने थे।
विज्ञापन

योजना के अनुसार 88 बस स्टॉप राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 38 एफएमडीए की सड़कों पर, 163 पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर और 21 नगर निगम व अन्य सड़कों पर बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इनका उद्देश्य यह है कि सेक्टरों और कॉलोनियों के प्रमुख चौक-चौराहों से ही यात्रियों को बस सेवा उपलब्ध हो सके। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी और शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पीपीपी मॉडल पर बनेंगे 20 बस स्टैंड
चार महीने पहले मुख्य सचिव स्तर पर इस योजना को गति देने के लिए 20 बस स्टैंड पीपीपी मोड पर विकसित करने के निर्देश दिए गए थे। विचार यह था कि पहले इन प्रमुख बस स्टैंड का निर्माण कर एक मजबूत ढांचा तैयार किया जाए और उसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य बस स्टॉप विकसित किए जाएं। अब विभागीय स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है जिससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में काम धरातल पर दिखाई देगा।
आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल

परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए प्रशासन तकनीक का भी सहारा लेने की तैयारी में है। प्रस्ताव है कि रेलवे की तर्ज पर बसों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू की जाए। इससे बसों की लाइव लोकेशन, समय और रूट की जानकारी यात्रियों को मोबाइल या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिल सकेगी। इससे यात्रियों का इंतजार कम होगा और बस सेवा पर भरोसा भी बढ़ेगा। इसके साथ ही नई बसों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देने की योजना है। शहर में वर्तमान में चल रही सीएनजी बसों को लेकर भी व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। प्रशासन का फोकस अब ऐसी बस सेवाओं पर है, जो शहर की जरूरत के अनुसार अधिक प्रभावी और नियमित हों। नई योजना के तहत रूट प्लानिंग, बसों की संख्या और संचालन व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा, ताकि यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधा मिल सके।

प्रदूषण पर दिखेगा असर
परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि 310 बस स्टॉप की योजना पूरी तरह लागू होने पर शहर के सार्वजनिक परिवहन को बड़ा सहारा मिलेगा। इससे न केवल रोजाना यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी, बल्कि निजी वाहनों की संख्या घटने से प्रदूषण और ईंधन की खपत में भी कमी आएगी। साथ ही, यह योजना स्मार्ट सिटी की सोच को भी मजबूती देगी।

वर्जन

बस स्टैंड और बस स्टॉप बनाने की योजना को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। -संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed