फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The process of the third phase of Green Highway started

ग्रीन हाईवे के तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू

Sat, 18 Dec 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The process of the third phase of Green Highway started
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर से फरीदाबाद को जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले ग्रीन एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। जल्द किसानों को जमीन का मुआवजा वितरित किया जाएगा। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बाईपास रोड पर दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। इस एक्सप्रेस वे को बल्लभगढ़ के पास जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बनाई जाने वाली सड़क का नाम ग्रीन हाईवे रखा गया है। ग्रीन हाईवे के माध्यम से बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट का सफर 20 मिनट में तय किया जाएगा। इसमें 12 गांव की जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है। तीसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। ग्रीन हाईवे बनने से औद्योगिक नगरी से एयरपोर्ट आना जाना होता है। दिल्ली एयरपोर्ट से फरीदाबाद की दूरी करीब 50 किलो मीटर है। शहर के लोग गुरुग्राम व दिल्ली के रास्ते एयरपोर्ट जाते हैं। इस बीच लोगों को सड़क पर भारी जाम का सामना करना पड़ता है। वहीं मेट्रो से जाने पर भी करीब डेढ़ घंटे का समय लग जाते हैं। इसे देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर तक ग्रीन हाईवे बनाने की योजना तैयार की है। बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट की दूरी मात्र 31 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर आने वाली लागत स्वयं एनएचएआई खर्च करेगा जबकि उत्तर प्रदेश सरकार अपने हिस्से की जमीन खरीद कर एनएचआई को देगी।
विज्ञापन

फरीदाबाद से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर के बीच ग्रीन हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण की तीसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत जल्द किसानों को मुआवजा बांटा जाएगा और उसके बाद काम निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरज कुमार, डीजीएम, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed