फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The police team that went for help was beaten up

मदद के लिए गई पुलिस टीम से मारपीट

Mon, 04 Oct 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The police team that went for help was beaten up
फरीदाबाद। एनआईटी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर चंदीला में झगड़े की सूचना पर मौके पर गई पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने पुलिस टीम के एक कर्मी के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीसीआर पर तैनात एएसआई बिजेंद्र ने सेक्टर-21 डी पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव फतेहपुर चंदीला सेक्टर-21 डी के विवेकानंद पार्क में कुछ लोग मारपीट व तोड़फोड़ कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दो युवक भाग गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों का पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

आरोप है कि मौके पर मौजूद दो युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई व गाली गलौज शुरू कर दी। बिजेंद्र के मुताबिक एक युवक ने उनकी कमर में घूंसा मारा, जबकि दूसरे ने उन्हें कॉलर खींचते हुए वर्दी का बटन तोड़ दिया। इससे पहले की पुलिस टीम उन्हें पकड़ती आरोपी उन्हें गाली देकर भाग गए। मारपीट का यह मामला दो अक्तूबर रात करीब 10 बजे हुआ। रविवार को पुलिस टीम ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed